Elev8 का IB अनुबंध Elev8 और IB लोगों के बीच एक भागीदार अनुबंध के सारे नियम और शर्तें, जिनमें कमीशन राशि और भुगतान जिम्मेदारियां भी शामिल हैं।
1. नियम और व्याख्या
- 1.1. 'सक्रिय ग्राहक' वह ग्राहक है, जिसके ट्रेडिंग अकाउंट में संचयी रूप से 100 USD या उससे अधिक की धनराशि हो तथा उसने इस अनुबंध की अवधि के दौरान किसी भी समय के संदर्भ में वर्तमान तिथि से पिछले 30 दिनों के भीतर कम से कम पांच वैध ऑर्डर बंद किए हों।
- 1.2. 'एफिलिएट' का तात्पर्य पार्टी के संबंध में किसी अन्य इकाई से है, जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से निर्दिष्ट इकाई को नियंत्रित करती है, उसके द्वारा नियंत्रित होती है, या उसके नियंत्रण में रहती है।
- 1.3. 'अनुबंध' का अर्थ है elev8.com वेबसाइट पर वर्तमान अनुबंध और सभी पूरक दस्तावेज़, जो समय-समय पर संशोधित होते हैं।
- 1.4. 'ग्राहक' का तात्पर्य एक व्यक्ति या कानूनी इकाई से होता है, जिसे कंपनी ने ग्राहक अनुबंध की शर्तों के तहत प्रोफाइल खोलने और इस अनुबंध के उद्देश्यों के लिए अधिकृत किया है। ग्राहकों का मतलब होता है ऐसे लोग, जिनकी IB ने सक्रिय रूप से ग्राहक अनुबंध में प्रवेश करने में मदद की है।
- 1.5. 'ग्राहक अनुबंध' का तात्पर्य कंपनी के उन नियमों और शर्तों से होता है, जिन्हें ग्राहक प्रोफाइल खोलने पर स्वीकार करते हैं, जिसमें पूरक दस्तावेज शामिल होते हैं।
- 1.6. 'कंपनी' का मतलब है Finexis Markets Ltd, रजिस्ट्रेशन नंबर: HY00623410. रजिस्टर्ड पता: Bonovo Road – Fomboni, Island of Moheli, Comoros Union.
- 1.7. 'IB कमीशन' वह राशि है, जो कंपनी IB को उनके द्वारा परिचित कराए गए सक्रिय ग्राहकों के ट्रेडिंग संचालनों के लिए भुगतान करती है।
- 1.8. 'IB रैंक' एक विशेष IB स्टेटस है, जिसके आधार पर IB कमीशन का मूल्य निर्धारित किया जाता है। IB रैंकों की तालिका निम्नलिखित है:
IB रैंक
सक्रिय ग्राहक, यहाँ से
1
1
2
5
3
15
4
30
5
60
- 1.9. 'ID' IB की विशिष्ट पहचान संख्या है।
- 1.10. 'इंट्रोड्यूसिंग ब्रोकर' वह ग्राहक है, जिसका कंपनी की वेबसाइट के माध्यम से प्रस्तुत IB स्टेटस के लिए आवेदन कंपनी द्वारा स्वीकृत किया गया था। 'IB' का भी यही अर्थ होगा।
- 1.11. 'पार्टी' का तात्पर्य या तो कंपनी या इंट्रोड्यूसिंग ब्रोकर से है, जिन्हें सामूहिक रूप से 'पार्टी' कहा जाएगा।
- 1.12. 'प्रोफाइल' का अर्थ है प्रोफाइल खोलने की प्रक्रिया पूरी करने के बाद कंपनी द्वारा IB को सौंपा गया और कंपनी द्वारा अनुमोदित किया गया अनोखा ट्रेडिंग रिकॉर्ड।
- 1.13. 'रेफ़रल लिंक' कंपनी की वेबसाइट के लिए एक विशेष लिंक है, जिसमें एक अनोखा IB आइडेंटिफायर होता है। रेफ़रल लिंक IB द्वारा ग्राहकों को आकर्षित करने और उन्हें ट्रैक करने का मुख्य साधन है।
- 1.14. 'प्रतिबंधित देश' ऐसे क्षेत्र हैं, जिनमें लागू कानूनों और नियमों के अनुपालन के लिए कंपनी ग्राहकों को स्वीकार नहीं करती, जिसमें न्यूज़ीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, हांगकांग, और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं, लेकिन ये इन्ही तक सीमित नहीं हैं।
- 1.15. 'पूरक दस्तावेजों' में कंपनी की वेबसाइट पर प्रदर्शित शिकायतों का निपटारा, जोखिम प्रकटीकरण और गोपनीयता नीतियाँ शामिल हैं, लेकिन यह इन्हीं तक सीमित नहीं हैं।
- 1.16. 'क्षेत्र' से तात्पर्य उन देशों से है, जिनमें IB कार्य करता है और वे देश, जो कंपनी द्वारा किसी भी समय अपने विवेकानुसार स्वीकार्य होते हैं।
- 1.17. 'वैध आर्डर' निम्नलिखित सभी शर्तों को पूरा करने वाला एक ट्रेड है:
- 1.17.1. ट्रेड 180 सेकंड या उससे अधिक समय तक चला
- 1.17.2. ऑर्डर के ओपन प्राइस और क्लोज़ प्राइस के बीच का अंतर 30 पॉइंट्स (4-अंकीय सटीकता में 3 पिप्स) के बराबर या उससे अधिक है
- 1.17.3. ऑर्डर पार्शियल क्लोज़ या मल्टीपल क्लोज़ के माध्यम से खोला या बंद नहीं किया गया था।
- 1.18. 'वॉलेट' लेनदेन और पैसे के निपटारे के लिए समर्पित एक विशेष अकाउंट है, जिसमें IB कमीशन जमा की जाती है।
- 1.19. बिना किसी सीमा के 'वेबसाइट' का अर्थ Elev8my.net, Elev8idn.site, और elev8.com होगा, जिसका उपयोग कंपनी द्वारा समय-समय पर IB से संवाद करने के लिए किया जाएगा, या कोई अन्य ऐसी वेबसाइट या सब-डोमेन, जिसका कंपनी समय-समय पर रखरखाव करेगी और IB से संवाद करने के लिए उपयोग करेगी।
|
IB रैंक |
सक्रिय ग्राहक, से |
|
1 |
1 |
|
2 |
5 |
|
3 |
15 |
|
4 |
30 |
|
5 |
60+ (व्यक्तिगत शर्तें) |
2. परिचय
- 2.1. इंट्रोड्यूसिंग ब्रोकर अनुबंध IB और कंपनी के बीच के संबंधों को निर्धारित करता है। IB और कंपनी के बीच सभी संभव परस्पर बातचीत, संबंध, और सहभागिता केवल इसी अनुबंध के आधार पर नियंत्रित की जाएगी।
- 2.2. यदि अनुबंध में उल्लिखित नहीं की गयी कोई परिस्थित उत्पन्न हो जाती है, तो कंपनी पूर्ण विश्वास और निष्पक्षता से समस्या का समाधान करेगी, जहाँ भी उचित रहेगा, जो कि बाज़ार की रीतियों के अनुसार तर्कसंगत होगा। IB को कंपनी के अंतिम निर्णय का पालन करना होगा।
- 2.3. जैसे ही IB के आवेदन को स्वीकृति मिल जाती है, अनुबंध तुरंत अस्तित्व में आ जाएगा। जब IB को उनके आवेदन की स्वीकृति प्राप्त हो जाती है, उसके बाद अनुबंध वैध, हस्ताक्षरित और कार्यात्मक माना जाएगा।
- 2.4. यह अनुबंध रोज़गार की ओर संकेत नहीं करता। IB को कंपनी का प्रतिनिधि नहीं समझा जाएगा, और IB के कार्यों (या कार्य करने में असफ़लता) के लिए कंपनी ज़िम्मेदार नहीं होगी।
3. IB के अधिकार और दायित्व
- 3.1. IB निम्नलिखित कार्य करने के लिए अधिकृत है:
- 3.1.1. कंपनी की सेवाओं, वेबसाइट, प्रचार, विशेष ऑफ़र्स और अन्य संबंधित जानकारी को बढ़ावा देना
- 3.1.2. केवल ऐसे कार्य और गतिविधियाँ करना, जो मार्केट की सर्वोत्तम प्रथा हो और ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए लागू कानून और व्यावसायिक नैतिकता के अनुकूल हो
- 3.1.3. लागू कानून के अंतर्गत अनुमति प्राप्त क्षेत्रों से रेफ़रल लिंक का उपयोग करके ग्राहकों को रेफ़र करना और उन्हें शामिल करना। संदेह से बचने के लिए, IB प्रतिबंधित देशों से ग्राहकों को रेफ़र और शामिल नहीं करेगा
- 3.1.4. इस अनुबंध में निर्धारित ग्राहक के ट्रेडों के लिए IB कमीशन प्राप्त करेगा
- 3.1.5. IB के ट्रेडिंग अकाउंट या वॉलेट से ग्राहकों के अकाउंटों में आंतरिक ट्रांसफर करेगा
- 3.1.6. ग्राहकों को कंपनी की जानकारी, समाचार विज्ञप्तियां, नवीनतम जानकारी या अन्य संबंधित जानकारी प्रदान करेगा।
- 3.2. IB स्वीकार करता है और सहमत है कि विनियामकों या किसी लागू कानून द्वारा निषिद्ध ट्रेडिंग सिग्नल्स, मार्केट विश्लेषण, या ट्रेडिंग रणनीतियों ('सिग्नल्स') का उपयोग करना इस अनुबंध का भौतिक उल्लंघन होगा, और कंपनी को अपने विवेक पर खंड 12.2 में निर्धारित इस अनुबंध को समाप्त करने का अधिकार होगा।
- 3.3. IB यह दायित्व लेता है कि वह:
- 3.3.1. सभी गतिविधियाँ लागू स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय कानून के पूर्ण अनुपालन में निष्पादित करेगा
- 3.3.2. IB की गतिविधियों में किसी भी तरह के हस्तक्षेप की तुरंत कंपनी को सूचना देगा
- 3.3.3. कंपनी के लिए ग्राहक प्राप्त करने में अधिकतम प्रयास करेगा
- 3.3.4. ऐसी किसी भी जानकारी की गोपनीयता बनाए रखेगा, जो स्पष्ट रूप से या निहित रूप से कंपनी से संबंधित हो और IB को उपलब्ध कराई गई हो
- 3.3.5. कंपनी को सूचित करेगा यदि IB को उन सभी तथ्यों या परिस्थितियों के बारे में पता चल जाए, जिनसे कंपनी को कोई संभावित जोखिम हो सकता है
- 3.3.6. रियल अकाउंट खोलने से पहले ग्राहक को फ़ॉरेक्स ट्रेडिंग के जोखिमों के बारे में सचेत करेगा
- 3.3.7. किसी भी अनुबंध या संबंध में प्रवेश करने से पहले प्रत्येक संभावित ग्राहक को IB के स्टेटस और विशेषाधिकारों के बारे में सूचित करेगा
- 3.3.8. IB की संपर्क जानकारी में किसी भी परिवर्तन की तुरंत कंपनी को सूचना देगा।
- 3.4. IB स्वीकार करता है कि कंपनी को खंड 3.1.3 और 5.1.8 के अनुसार प्रतिबंधित देशों से ग्राहकों के ट्रेड के लिए कोई कमीशन नहीं देने का अधिकार है।
- 3.5. IB किसी भी क्षेत्राधिकार में, जिसमें वह संचालन करता है या अपनी सेवाओं का विपणन करता है, किसी भी लाइसेंस, पंजीकरण, प्राधिकरण, स्वीकृति या नियामक अनुमतियां प्राप्त करने, बनाए रखने और उनका पालन करने के लिए पूरी तरह जिम्मेदार है। कंपनी IB द्वारा लागू कानूनों, विनियमों या लाइसेंसिंग आवश्यकताओं का पालन न करने से उत्पन्न किसी भी कानूनी, नियामक, प्रशासनिक, नागरिक या आपराधिक कार्रवाई, जांच, प्रतिबंध, दंड या प्रवर्तन उपाय के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व वहन नहीं करेगी।
- 3.6. IB को कंपनी को तुरंत उन सभी तथ्यों, हालात, जानकारी या गतिविधियों के बारे में बताना होगा, जिनके बारे में उसे पता चलता है और जिनसे कंपनी को कानूनी, नियामक, कंप्लायंस, प्रतिबंधों, फाइनेंशियल क्राइम, धोखाधड़ी या प्रतिष्ठा से जुड़ा जोखिम हो सकता है। इसमें प्रतिबंधित ट्रेडिंग गतिविधि (असली या शक वाली), ग्राहक का असामान्य व्यवहार, तीसरे पक्ष से फंडिंग या भुगतान की व्यवस्था (असली या शक वाली), प्रतिबंधों से जुड़ी चिंताएं, मनी लॉन्ड्रिंग, धोखाधड़ी के संकेत, प्रतिबंधों का उल्लंघन या IB, किसी इंट्रोड्यूस्ड ग्राहक या इस एग्रीमेंट के तहत गतिविधियों से जुड़ा कोई भी गैर-कानूनी काम (असली या शक वाला) शामिल है। साथ ही, IB कंपनी के साथ पूरा सहयोग करेगा और कंप्लायंस, रेगुलेटरी, रिस्क मैनेजमेंट, ड्यू डिलिजेंस या जांच-पड़ताल से जुड़ी समीक्षा के लिए उचित रूप से मांगी गई कोई भी जानकारी या डॉक्यूमेंट तुरंत उपलब्ध कराएगा।
4. कंपनी की बाध्यताएँ
- 4.1. कंपनी निम्नलिखित का पालन करेगी:
- 4.1.1. अनुबंध में निर्धारित बाध्यताओं को पूरा करने के लिए IB को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करना
- 4.1.2. अनुबंध की शर्तों के तहत IB कमीशन का भुगतान करना।
- 4.1.3. ग्राहकों के लिए कंपनी की सेवाओं की पूरी सूची प्रदान करना, जैसा कि IB द्वारा आकर्षित ग्राहकों के लिए ग्राहक अनुबंध में कहा गया है।
- 4.1.4. IB के ग्राहकों के ऑर्डरों का निष्पादन और IB की कमीशन की देय गणनाएँ प्रदान करना। हालांकि, कंपनी, ग्राहक के लेनदेन की स्टेटमेंट प्रदान नहीं करती है।
5. IB प्रतिबंध
- 5.1. IB को निम्नलिखित कार्य करने से प्रतिबंधित किया गया है:
- 5.1.1. कंपनी की सर्विस को बढ़ावा देने के लिए किसी भी भ्रामक या धोखाधड़ी वाले विज्ञापन का उपयोग करना, जिसमें शामिल हैं (लेकिन इन्हीं तक सीमित नहीं):
- 5.1.1.1. APS (एक्टिव प्रमोशन प्रणालियाँ)
- 5.1.1.2. अभद्र (पॉर्नोग्राफ़िक सहित) वेबसाइटों पर विज्ञापन देना
- 5.1.1.3. ऐसी वेबसाइटों पर विज्ञापन देना, जो IB के देश के कानून का अनुपालन नहीं करतीं
- 5.1.1.4. स्पैम और उससे संबंधित गतिविधियाँ
- 5.1.1.5. भटकाने वाली या विकृत सेवाओं का विवरण प्रदान करने वाले विज्ञापन देना, या ग्राहकों को जोख़िमों और सेवाओं की व्याख्या करने में असफ़ल रहना
- 5.1.1.6. किसी भी प्रकार की गतिविधियाँ, जो कंपनी की सकारात्मक छवि को धूमिल कर सकती हों
- 5.1.1.7. किसी भी प्रकार के अन्य धोखाधड़ी भरे विज्ञापन
- 5.1.1.8. डोमेन का पंजीकरण और/या उसका इस्तेमाल करना, जिसमें कंपनी का नाम या ब्रैंड या किसी अन्य प्रकार की बौद्धिक संपदा का विषय शामिल हो।
- 5.1.2. किसी क़ानूनी इकाई का समावेश और/या उसका इस्तेमाल करना, जिसमें कंपनी का नाम या ब्रैंड या किसी अन्य प्रकार की बौद्धिक संपदा का विषय शामिल हो
- 5.1.3. कंपनी के प्रतिनिधि के रूप में कार्य करना
- 5.1.4. PPC प्रणालियों (जैसे कि Google, Yahoo!, Live, या अन्य समान प्रणाली) में सीधे रूप से कंपनी के URL का इस्तेमाल करना या IB के रेफरल लिंक को उनमें शामिल करना। ग्राहकों को कंपनी की वेबसाइट की तरफ़ आकर्षित करने के लिए अन्य बलपूर्वक (धोखाधड़ी) किए गए कार्य को करना प्रतिबंधित है।
- 5.1.5. कंपनी की तरफ़ से किसी भी प्रकार की ज़िम्मेदारी लेना या कंपनी को किसी भी प्रकार के वादे के अंतर्गत बाँध देना
- 5.1.6. रियल या डेमो अकाउंटों को खोलना या ग्राहक की तरफ़ से कंपनी की सेवाओं के लिए उसका पंजीकरण करना, और ग्राहकों की एक्सेस जानकारी या किसी भी प्रकार की निजी जानकारी को सहेज कर रखना या उसे सार्वजानिक कर देना
- 5.1.7. कंपनी के प्रतीक चिन्ह या किसी भी प्रकार की ब्रैंडिंग का उपयोग ऑफ़लाइन और ऑनलाइन कार्यक्रमों में करना, जिसमें उन्होंने प्रतिबंधित देशों के नागरिकों और निवासियों को आमंत्रित किया है
- 5.1.8. ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों तरह की गतिविधियों को प्रायोजित करना, उनमें शामिल होना, उनमें हिस्सा लेना या उनका आयोजन करना, जो प्रतिबंधित देशों के नागरिकों और निवासियों को सक्रिय रूप से आकर्षित करती हों
- 5.1.9. ट्रेडिंग रणनीतियों के बारे में ग्राहक को कोई विवेकाधीन सलाह देना या किसी अन्य तरीके से ग्राहक के निर्णयों को प्रभावित करना। कंपनी ऐसी सलाह के परिणामों के लिए उत्तरदायी नहीं होगी
- 5.1.10. संचार मीडिया में किसी भी प्रकार की सामग्री को प्रकाशित करना या उसमें भाग लेना या उसे प्रकाशित करने में सहायता प्रदान करना; किसी भी प्रकार के न्यूज़लैटर को जारी करना, या अखबारों, मैगज़ीन या अन्य संचार मीडिया, ब्लॉग्स, इंटरनेट फ़ोरम्स, सोशल नेटवर्क्स, या समान जगहों में किसी भी प्रकार की सामग्री को जारी करना या उसके निर्माण में सहायता करना, जिससे असंदिग्ध या अनुमानित रूप से कंपनी की सकारात्मक छवि धूमिल हो सकती हो
- 5.1.11. कंपनी के नाम पर किसी भी प्रकार की वचनबद्धता में शामिल होना, या कंपनी को किसी भी प्रकार की वचनबद्धता में बाँध देना
- 5.1.12. किसी भी प्रकार की गारंटी और/या वायदा प्रदान करना, और इसके साथ ही कंपनी के द्वारा निर्धारित किसी भी प्रकार के पेआउट या अनुबंध के संबंध में किसी भी प्रकार का बयान देना।
- 5.1.1. कंपनी की सर्विस को बढ़ावा देने के लिए किसी भी भ्रामक या धोखाधड़ी वाले विज्ञापन का उपयोग करना, जिसमें शामिल हैं (लेकिन इन्हीं तक सीमित नहीं):
- 5.2. यदि IB इस अनुबंध का उल्लंघन (जिसमें शामिल हैं IB द्वारा अनधिकृत कार्य करना या बयान ज़ारी करना) करता है और उसके कारण कंपनी को क़ानूनी कार्यवाही का सामना करना पड़ता है, तो कंपनी को जो भी नुक्सान पहुँचता है, उसका ज़िम्मेदार IB को ठहराया जाएगा। नुक्सानों को कंपनी के खर्चे के रूप में देखा जाएगा, जो कंपनी अपने अधिकार और हितों (वास्तविक नुक्सान) को बहाल करने के लिए करेगी, इसके साथ ही जो आमदनी कंपनी सामान्य व्यापारिक परिस्थितियों में अर्जित कर सकती थी, लेकिन वह नहीं कर पायी (प्रॉफिट का नुक्सान), अपने कर्तव्यों और दायित्वों को पूरा करने में IB की विफलता के परिणामस्वरूप कंपनी की प्रॉपर्टी के हितों या कंपनी की व्यापारिक प्रतिष्ठा को जो नुक्सान पहुँचता है। अपने नुक्सान की क्षतिपूर्ति करने के लिए कंपनी जिस धनराशि का दावा करती है, IB के पास कोई अधिकार नहीं है कि वह इस धनराशि पर विवाद कर सके।
- 5.3. यदि IB अनुबंध के नियम और शर्तों का उल्लंघन करता है (पूरी तरह से या आंशिक रूप से), इस स्थिति में कंपनी के पास यह पूर्ण रूप से अधिकार है कि वह IB के ट्रेडिंग अकाउंटों और वॉलेट को ब्लॉक कर सकती है और ग्राहकों को IB की ग्राहक सूची से हटा सकती है, जब तक कि अनुबंध की अवहेलना करने के लिए IB कंपनी के नुकसानों की क्षतिपूर्ति नहीं कर देता। IB के कारण कंपनी को जिन नुकसानों का सामना करना पड़ा होगा, कंपनी के पास यह पूर्ण रूप से अधिकार है कि वह IB से उसकी भरपाई कर सके, जिसमें IB को IB अनुबंध और ग्राहक अनुबंध और उसके संबंधित नियमों के अनुसार नुक्सानों की धनराशि का भुगतान करना शामिल है।
- 5.4. IB खुद, उसके रिश्तेदार, या कोई भी अन्य संबंधित पक्ष IB के ग्राहकों के तौर पर कार्य नहीं कर सकता। यदि IB की कोई भी जानकारी ग्राहक की जानकारी से मेल खाती है (जैसे कि पासपोर्ट का विवरण, पता, जन्म की तारीख़, टेलीफोन नंबर, ईमेल एड्रेस, IP एड्रेस, या अन्य चीज़ें), तो उस स्थिति में IB की ग्राहक सूची से ग्राहक का लॉगिन हटा दिया जाएगा, और ग्राहक के प्रदर्शन के आधार पर IB को कमीशन का भुगतान नहीं किया जाएगा। उपभोक्ता की प्रोफाइल्स, जिनका IP एड्रेस एक ही होगा, उन्हें केवल एक सक्रिय प्रोफाइल के रूप में देखा जा सकता है। यदि ग्राहक का IP एड्रेस और IB का IP एड्रेस एक ही पाया जाता है, तो उस स्थिति में उन्हें एफिलिएटेड समझा जाएगा, और ग्राहक की प्रोफाइल के प्रदर्शन के आधार पर IB को कमीशन का भुगतान नहीं किया जाएगा। ऐसे व्यवहार को ‘ऑटो-रेफरल गतिविधि’ के रूप में देखा जाएगा।
- 5.5. यदि ग्राहक IB की गतिविधियों के विरुद्ध किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज़ कराते हैं, तो IB ऐसी सभी शिकायतों को स्वंय से ही संबोधित करेगा और किसी भी प्रकार की क्षतिपूर्ति और किसी भी प्रकार के दावों, क्षति, हर्ज़ाने, नुक्सान, या मुक़दमे, उन शिकायतों से सम्बंधित या उनसे निकलने वाले शुल्क और वकील की फीस के लिए कंपनी को ज़िम्मेवार नहीं ठहराएगा।
6. कंपनी के अधिकार
- 6.1. कंपनी को निम्नलिखित कार्य करने का अधिकार है:
- 6.1.1. इस अनुबंध के प्रावधानों के तहत IB की गतिविधियों का निष्पादन नियंत्रित करना
- 6.1.2. इस अनुबंध के प्रावधानों की पूर्ति पर IB से विस्तृत रिपोर्ट का अनुरोध करना
- 6.1.3. यदि IB पंजीकरण तिथि से 90 दिनों के भीतर पांच सक्रिय ग्राहकों को आकर्षित करने में विफल रहता है, तो अनुबंध को रद्द करना
- 6.1.4. यदि IB द्वारा शामिल किए गए ग्राहकों की संचयी जमा राशि तीन महीने के भीतर 500 USD से कम हो, तो अनुबंध रद्द करना
- 6.1.5. शामिल किए गए ग्राहक(ओं) को IB की रेफ़रल (ग्राहकों) सूची से बाहर करना
- 6.1.6. IB कमीशन और भुगतान की शर्तों में एकतरफा बदलाव करना। ऐसे बदलाव पूर्व लिखित सूचना के अधीन हैं
- 6.1.7. IB के तहत पंजीकृत ग्राहक(ओं) को सूचित करना कि IB को उनके ट्रेडों के लिए IB कमीशन प्राप्त होती है (IB के किसी भी विवरण का खुलासा किए बिना, जैसे कि कोई व्यक्तिगत जानकारी या अर्जित या भुगतान की गई IB कमीशन की राशि से संबंधित जानकारी)
- 6.1.8. यदि IB यहाँ दिए गए प्रावधानों को पूरा करने में विफल रहता है, तो अनुबंध रद्द करना
- 6.1.9. इस अनुबंध को किसी भी समय IB से किसी भी पूर्व अनुमोदन की आवश्यकता के बिना संशोधित करना। IB इस बात से सहमत है और पुष्टि करता है कि कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर संशोधित अनुबंध को प्रकाशित करके IB को ऐसे संशोधनों के बारे में विधिवत अधिसूचित किया है।
- 6.2. यदि IB ग्राहकों को प्राप्त करने के लिए धोखाधड़ी के तरीकों का उपयोग करता है, तो कंपनी अनुबंध को रद्द करने और IB कमीशन को (आंशिक रूप से या पूरी तरह से) रद्द करने का अधिकार सुरक्षित रखती है। इस मामले में, IB के सभी ग्राहक कंपनी के प्रत्यक्ष ग्राहक बन जाएँगे।
- 6.3. यदि किसी एकल ग्राहक से प्राप्त IB कमीशन राशि कुल IB कमीशन की 30% से अधिक है, तो कंपनी ऐसी IB कमीशन को रद्द करने का अधिकार सुरक्षित रखती है।
- 6.4. यदि IB के ग्राहकों की ट्रेडिंग से कंपनी को प्राप्त राजस्व, IB को कंपनी द्वारा दी गई कमीशन से कम या उसके बराबर हो जाता है, तो कंपनी IB कमीशन को कम करने या ऐसे ग्राहक को IB की रेफ़रल (ग्राहक) सूची से बाहर करने का अधिकार सुरक्षित रखती है।
- 6.5. कंपनी बिना किसी कारण के किसी भी समय IB को उचित लिखित नोटिस देकर इस अनुबंध को समाप्त करने का अधिकार सुरक्षित रखती है।
7. दायित्वों की सीमा
- 7.1. किसी भी परिस्थिति में कंपनी IB की कार्रवाई, कार्रवाई करने में विफ़लता या उसके किसी भी परिणाम के लिए उत्तरदायी नहीं होगी या कोई जिम्मेदारी नहीं लेगी।
- 7.2. IB स्वीकार करता है कि जब ऊपर उल्लिखित जानकारी इंटरनेट या अन्य नेटवर्क संचार सुविधाओं, पोस्ट, टेलीफोन, मौखिक या लिखित बातचीत के दौरान, या संचार के किसी अन्य माध्यम का उपयोग करके भेजी जाती है, तो कंपनी किसी भी अनधिकृत तीसरे व्यक्ति द्वारा लॉगिन, पासवर्ड, इलेक्ट्रॉनिक करेंसी अकाउंटों की एक्सेस, ईमेल, इलेक्ट्रॉनिक एड्रेस, इलेक्ट्रॉनिक संचार और व्यक्तिगत डेटा सहित जानकारी की एक्सेस प्राप्त करने के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं लेती है।
8. IB मुआवजा
- 8.1. IB द्वारा संदर्भित ग्राहकों के ट्रेडों के आधार पर कंपनी IB कमीशन का भुगतान करेगी।
- 8.2. IB कमीशन प्रत्येक ग्राहक के ट्रेडिंग के लिए निर्धारित सीमा के रूप में इस अनुबंध में वर्णित शर्तों के अनुसार हर 24 घंटे में एक बार भुगतान किया जाएगा।
- 8.3. IB कमीशन का निर्धारण IB रैंक और ग्राहक द्वारा किए गए ट्रेडिंग खाते के प्रकार के अनुसार किया जाएगा।
- 8.3.1. Elev8Trader ग्राहकों के खातों के लिए, IB कमीशन निम्नानुसार निर्धारित किया गया है:
IB रैंक
सक्रिय ग्राहक, से
IB को भुगतान किए गए प्रति लॉट USD
1
1
1 USD
2
5
3 USD
3
15
6 USD
4
30
9 USD
5
60
12 USD
- 8.3.2. Elev8 कॉपी सेवा के माध्यम से की गई ट्रेडिंग के लिए IB कमीशन राशि निम्नानुसार निर्धारित की गई है:
IB रैंक
सक्रिय ग्राहक, से
IB को भुगतान किए गए प्रति लॉट USD
1
1
0.5 USD
2
5
1.5 USD
3
15
3 USD
4
30
4.5 USD
5
60
6 USD
- 8.3.1. Elev8Trader ग्राहकों के खातों के लिए, IB कमीशन निम्नानुसार निर्धारित किया गया है:
- 8.4. IB कमीशन का भुगतान केवल कंपनी द्वारा प्रदान किए गए IB के वॉलेट में किया जाएगा। IB किसी अन्य प्रकार का मुआवजा प्राप्त करने का दावा नहीं कर सकता।
- 8.5. IB कमीशन का भुगतान केवल USD (यूनाइटेड स्टेट्स डॉलर) मुद्रा में, IB के ग्राहकों के द्वारा इस्तेमाल की गई खातों की करेंसी के बावजूद, किया जाएगा। अगर IB के ग्राहक उन खातों पर ट्रेड करते हैं जहां फिक्स्ड रेट विकल्प लागू होता है, तो IB कमीशन भी उसी के अनुसार फिक्स्ड रेट के अनुरूप वितरित किया जाता है।
- 8.6. IB रैंक की गणना और अद्यतन हर 24 घंटों में एक बार IB कमीशन के भुगतान के साथ की जाएगी।
- 8.7. IB मानता है कि IB रैंक परिवर्तन (सक्रिय ग्राहकों की संख्या में वृद्धि) IB कमीशन के भुगतान के समय लागू की जाती है। 'खोए हुए प्रॉफिट' के किसी भी दावे को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
- 8.8. IB आगे स्वीकार करता है कि कंपनी स्वयं के विवेक में IB रैंक 5 और इसके लिए देय कमीशन का निर्धारण करेगी, जिसमें खंड 8 के प्रावधान शामिल हो सकते हैं, लेकिन इन तक सीमित नहीं।
- 8.9. निम्नलिखित ग्राहक ऑर्डरों को वैध नहीं माना जाएगा और उनके लिए भुगतान नहीं किया जाएगा:
- 8.9.1. 180 सेकंड से कम समय के लिए चले ट्रेड
- 8.9.2. जहां ट्रेड के ओपन प्राइस और क्लोज प्राइस के बीच का अंतर 30 पॉइंट्स (3 पिप्स 4-अंकीय सटीकता शर्तों में) से कम हो
- 8.9.3. पार्शियल क्लोज़ या मल्टीप्ल क्लोज़ के माध्यम से खोले या बंद किए गए ट्रेड।
- 8.10. कंपनी किसी भी IB कमीशन, रिबेट, पारिश्रमिक या अन्य भुगतान को अस्वीकार करने, रोके रखने, देरी करने, समायोजित करने, रद्द करने, उलटने, पुनः प्राप्त करने, ऑफसेट करने, घटाने या भुगतान से मना करने का अधिकार सुरक्षित रखती है, जहाँ कंपनी उचित रूप से निर्धारित करती है कि इस धारा 8.10 में उल्लिखित परिस्थितियों में से कोई भी लागू होता है।
- 8.10.1. कंपनी इस धारा के तहत अपने अधिकारों का प्रयोग तब कर सकती है, जब IB की प्रोफाइल, किसी भी ग्राहक जिसे IB ने पेश किया हो, किसी संबंधित खाते, या किसी भी गतिविधि को कंपनी के IB प्रोग्राम के साथ जुड़ा हुआ, उससे लाभान्वित, या अन्यथा जुड़ा हुआ माना जाता है। इस धारा के प्रयोजन हेतु, निषिद्ध ट्रेडिंग गतिविधि में निम्नलिखित शामिल हो सकते हैं, सीमित न रहते हुए:
- (a) प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष हेजिंग संरचनाएँ;
- (b) जोखिम-तटस्थ या पर्याप्त रूप से जोखिम-ऑफसेट ट्रेडिंग गतिविधि;
- (c) कई खातों के बीच समन्वित गतिविधि;
- (d) स्वयं के संदर्भ या संबद्ध खाता संरचनाएँ;
- (e) वॉश ट्रेडिंग, मेल ट्रेडिंग, चर्निंग, कृत्रिम मात्रा निर्माण या इसी तरह की प्रथाएँ;
- (f) माइक्रो-स्कैल्पिंग या अत्यधिक कम अवधि की ट्रेडिंग गतिविधि जो मुख्य रूप से कमीशन, रिबेट, पारिश्रमिक उत्पन्न करने के लिए होती है;
- (g) लेटेंसी आर्बिट्राज, कोट हेरफेर, फीड का दुरुपयोग या निष्पादन के अन्य दुरुपयोग के रूप;
- (h) स्वैप, स्प्रेड, रिबेट, कमीशन, बोनस या प्रमोशनल दुरुपयोग;
- (i) चक्रीय ट्रेडिंग या समन्वित एक्सपोज़र प्रबंधन;
- (j) स्वचालित सिस्टम, एल्गोरिदम या खातों का उपयोग जो मुख्य रूप से कृत्रिम ट्रेडिंग वॉल्यूम उत्पन्न करने के लिए डिज़ाइन किया गया है;
- (k) मुख्यतः कमीशन, रिबेट्स, पारिश्रमिक या अन्य आर्थिक लाभ उत्पन्न करने के लिए ट्रेडिंग गतिविधि;
- (l) कंपनी की सेवाओं, IB प्रोग्राम, ट्रेडिंग वातावरण, पारिश्रमिक संरचना, जोखिम नियंत्रण, अनुपालन प्रक्रियाओं या व्यावसायिक व्यवस्थाओं के नियोजित संचालन को दरकिनार करने का प्रयास;
- (m) अन्य कोई अनुचित आचरण जो कंपनी द्वारा उत्पीड़नपूर्ण, हेरफेरात्मक, धोखाधड़ीपूर्ण, भ्रामक या किसी अन्य प्रकार के व्यवहार को कंपनी की सेवाओं के नियोजित संचालन के विपरीत मानता है।
- 8.10.2. IB कमीशन की पात्रता का आकलन करने और निषिद्ध ट्रेडिंग गतिविधि की पहचान करने के लिए, कंपनी यह निर्धारित कर सकती है कि किसी एक या अधिक कारकों के आधार पर कई खाते संबंधित, संबद्ध, समन्वित या सहयोग में कार्यरत हैं।
- (a) IP एड्रेस;
- (b) डिवाइस या डिवाइस आइडेंटिफायर्स;
- (c) भू-स्थान डेटा;
- (d) व्यवहारिक पैटर्न;
- (e) ट्रेडिंग पैटर्न;
- (f) फंडिंग विधियाँ;
- (g) निकासी विधियाँ;
- (h) KYC जानकारी या पहचान दस्तावेज;
- (i) साझा बुनियादी ढांचा या तकनीकी परिवेश;
- (j) रणनीति विशेषताएँ;
- (k) निष्पादन समय;
- (l) तकनीकी फिंगरप्रिंट;
- (m) आर्थिक संबंध; या
- (n) अन्य कोई जानकारी जो सुविधा, संबद्धता या समन्वित गतिविधि इंगित करती है।
- 8.10.3. कंपनी इस खंड के अंतर्गत अपने अधिकारों का प्रयोग तब कर सकती है, जब वह उचित रूप से यह निर्धारित करे कि IB, इंट्रोड्यूसिंग ग्राहक, वास्तविक स्वामी, अधिकृत प्रतिनिधि, संबंधित खाताधारक या संबंधित पक्ष:
- (a) मनी लॉन्ड्रिंग, आतंकवादी फंडिंग, प्रतिबंध, धोखाधड़ी, वित्तीय अपराध, रेगुलेटरी या प्रतिष्ठा से जुड़ा ऐसा जोखिम पैदा करता है, जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता;
- (b) किसी प्रतिबंध सूची, प्रतिबंधित व्यक्तियों की सूची, वॉचलिस्ट या इसी तरह के स्क्रीनिंग डेटाबेस में मेल खाने वाले या संभावित रूप से मेल खाने वाले के तौर पर पहचाना जाता है, या ऐसा होने का उचित संदेह है;
- (c) किसी ऐसे अधिकार-क्षेत्र, लेन-देन, गतिविधि या व्यक्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी पर प्रतिबंध लग सकते हैं, या उसे वित्तीय अपराध, रेगुलेटरी या प्रतिष्ठा से जुड़ा जोखिम हो सकता है;
- (d) ऐसा व्यवहार दिखाता है, जो मनी लॉन्ड्रिंग, आतंकवादी फंडिंग, प्रतिबंधों से बचने, धोखाधड़ी या अन्य वित्तीय अपराध के संकेतों से काफी हद तक मेल खाता है, जिसमें असामान्य फंडिंग पैटर्न, बिना स्पष्टीकरण वाले थर्ड-पार्टी पेमेंट, फंड का तेज़ी से लेन-देन, असंगत ट्रेडिंग गतिविधि या अन्य AML/CTF रेड फ़्लैग शामिल हैं;
- (e) गलत, गुमराह करने वाली, गलत जानकारी, अधूरी या छिपाई गई जानकारी देता है, या जिसके बारे में ऐसा करने का उचित संदेह हो; या पहचान, लाभकारी स्वामित्व, फंड के स्रोत, संपत्ति के स्रोत, नियंत्रण संरचनाओं या अनुपालन मामलों से जुड़ी ज़रूरी जानकारी का खुलासा करने में विफल रहता है;
- (f) कंपनी की किसी भी KYC, KYB, ड्यू डिलिजेंस, AML, प्रतिबंधों, धोखाधड़ी से बचाव, फंड के स्रोत, संपत्ति के स्रोत या अनुपालन से जुड़ी अन्य ज़रूरतों को पूरा करने या उनमें सहयोग करने में विफल रहता है;
- (g) किसी भी अनुपालन समीक्षा, आंतरिक जांच, धोखाधड़ी की जांच या नियामक पूछताछ में बाधा डालता है, दखल देता है, उससे बचता है, उसे प्रभावित करता है या उसे कमजोर करने की कोशिश करता है; या
- (h) किसी भी अनधिकृत थर्ड-पार्टी फंडिंग, पेमेंट, सेटलमेंट या वैल्यू-ट्रांसफर गतिविधि में शामिल होना, उसे सुविधाजनक बनाना या उसमें शामिल होने का प्रयास करना। इस धारा के मकसद से, थर्ड-पार्टी फंडिंग या पेमेंट गतिविधि में कोई भी ऐसा डिपॉज़िट, निकासी, ट्रांसफ़र या पेमेंट शामिल है, जिसमें बैंक अकाउंट, पेमेंट इंस्ट्रूमेंट, ई-वॉलेट, क्रिप्टो-एसेट वॉलेट या पेमेंट का कोई दूसरा तरीका शामिल हो, जो संबंधित व्यक्ति के नाम पर न हो, या जो फंड के असली सोर्स, मालिकाना हक या डेस्टिनेशन को छिपाता हो।
- 8.10.4. जहाँ कंपनी को आवश्यकता महसूस होती है कि कोई निषिद्ध गतिविधि या धारा 8.10.3 में वर्णित कोई परिस्थिति विद्यमान हो सकती है, कंपनी बिना पूर्व सूचना के किसी भी IB कमीशन, रिबेट, पारिश्रमिक या अन्य भुगतान को अस्थायी रूप से रोक सकती है और अन्य कार्यक्रमक्रियाओं को अस्थायी रूप से चालनहीन कर सकती है।
- (a) किसी भी IB कमीशन, रिबेट, पारिश्रमिक या अन्य भुगतान को अस्थायी रूप से रोक लेना;
- (b) IB की प्रोफ़ाइल, रेफ़रल लिंक, ग्राहक एट्रिब्यूशन कार्य प्रणाली, कमीशन मिलने की कार्य प्रणाली, डैशबोर्ड एक्सेस, पर्सनल एरिया एक्सेस या प्रोग्राम की किसी भी अन्य कार्य प्रणाली को कुछ समय के लिए सस्पेंड, सीमित या निष्क्रिय करना।
- 8.10.5. जहाँ कंपनी इस धारा 8.10 में वर्णित परिस्थिति के घटित होने का अनुमान लगाती है, कंपनी:
- (a) ऐसे व्यवहार के सीधे या अप्रत्यक्ष बिंदु पर उत्पन्न हुए किसी भी कमीशन, रिबेट या भुगतान को अस्वीकार, समायोजित, रद्द, उलट, पुनः प्राप्त, ऑफसेट या घटा सकती है;
- (b) IB के इंट्रोड्यूसिंग ब्रोकर प्रोग्राम में भागीदारी को समाप्त, रोक या प्रतिबंधित कर सकती है;
- (c) IB की प्रोफाइल को रोक सकती है और इस समझौते का अंत कर सकती है;
- (d) कंपनी द्वारा यथोचित रूप से निर्धारित की गई किसी भी राशि को, जो पहले IB को भुगतान की गई थी और जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से ऐसे आचरण के परिणामस्वरूप उत्पन्न हुई थी, जिसमें वर्तमान या भविष्य की किसी भी कमीशन, छूट, पारिश्रमिक या अन्य राशि से समायोजन, कटौती या रोक शामिल है, जो अन्यथा IB को देय है; और
- (e) कंपनी के जायज़ हितों और इंट्रोड्यूसिंग ब्रोकर प्रोग्राम की अखंडता की सुरक्षा के लिए कोई भी अन्य उचित और ज़रूरी कदम उठाना।
- 8.10.6. कंपनी को धोखाधड़ी का पता लगाने के तरीकों, निगरानी के मानदंडों, निगरानी प्रक्रियाओं, अनुपालन नियंत्रणों, जोखिम मॉडल, आंतरिक जांच के नतीजों या ऐसी किसी भी अन्य जानकारी का खुलासा करने की ज़रूरत नहीं होगी, जिसके खुलासे से कंपनी की धोखाधड़ी रोकने, अनुपालन या जोखिम प्रबंधन प्रक्रियाओं की प्रभावशीलता पर बुरा असर पड़ सकता है।
- 8.10.7. इस धारा के तहत कंपनी के अधिकार इस अनुबंध के खत्म होने के बाद भी बने रहेंगे और इनका इस्तेमाल अनुबंध खत्म होने से पहले और बाद, दोनों समय किया जा सकता है।
- 8.10.1. कंपनी इस धारा के तहत अपने अधिकारों का प्रयोग तब कर सकती है, जब IB की प्रोफाइल, किसी भी ग्राहक जिसे IB ने पेश किया हो, किसी संबंधित खाते, या किसी भी गतिविधि को कंपनी के IB प्रोग्राम के साथ जुड़ा हुआ, उससे लाभान्वित, या अन्यथा जुड़ा हुआ माना जाता है। इस धारा के प्रयोजन हेतु, निषिद्ध ट्रेडिंग गतिविधि में निम्नलिखित शामिल हो सकते हैं, सीमित न रहते हुए:
9. अप्रत्याशित घटनाएँ
- 9.1. अपने कर्तव्यों को पूरा करने में विफ़लता या आंशिक विफलता के चलते पार्टीज़ को दोषी नहीं ठहराया जाएगा, यदि इस विफलता का कारण कोई अप्रत्याशित घटना या परिस्थिति होती है (जिनमें शामिल हैं, लेकिन सीमित नहीं हैं, जैसे कि आग लगना, भूकंप, या अन्य प्राकर्तिक आपदाएँ, युद्ध या अन्य सैनिकीय गतिविधियाँ, नाकाबंदी, ईश्वरीय घटना, सरकारी अधिनियम, और पार्टीज़ के नियंत्रण से परे अन्य असाधारण और टाली नहीं जा सकने वाली परिस्थितियाँ)।
- 9.2. जो पार्टी अपने कर्तव्यों की पूर्ती करने में असफ़ल रहती है, वह दूसरी पार्टी को अपने ऑनसेट और समाप्ति के समय से पाँच व्यापारिक दिनों के भीतर ऑनसेट, अनुमानित अवधि, और ऊपर बतायी गयी परिस्थितियों की समाप्ति को लेकर लिखित अधिसूचना के द्वारा सूचित करेगी।
- 9.3. अधिसूचना में निर्धारित किए गए तथ्यों की पुष्टि उसी देश के किसी सक्षम प्राधिकारी या संगठन द्वारा की जानी चाहिए। संबंधित पार्टी द्वारा विलंब किया जाना या अधिसूचना को ना भेजा जाना उस पार्टी को उसके अधिकारों से वंचित कर देगा, उसके पास ऊपर उल्लिखित परिस्थितियों को तलब करने का अधिकार नहीं रहेगा, जिसके आधार पर वह अपने कर्तव्यों को पूरा करने में विफ़ल रहने के पश्चात अपनी ज़िम्मेदारी से मुक्त हो सकती है।
- 9.4. कर्तव्यों को पूरा करने या आंशिक रूप से उन्हें पूरा करने में आने वाली अक्षमता यदि तीन महीनों से अधिक कायम रहती है, तो अनुबंध अपने आप ही निलंबित हो जाएगा।
10. स्वीकृति
- 10.1. अनुबंध की स्वीकृति के बाद, पंजीकरण के दौरान बॉक्स पर टिक करके IB निम्नलिखित की पुष्टि करता है:
- 10.1.1. IB अनुबंध की शर्तों और नियमों से परिचित है।
- 10.1.2. IB अनुबंध में उल्लिखित सभी नियमों और शर्तों को पूरी तरह से समझता है और उनसे सहमत है।
- 10.1.3. कोई भी परिस्थिति IB को अनुबंध को अपनाने से नहीं रोक सकती।
- 10.1.4. IB वर्तमान में प्रवर्तन की किसी कार्रवाई, जांच, सिविल या आपराधिक कार्यवाही, दंड, या किसी नियामक प्राधिकरण की चेतावनी या चेतावनी सूची में शामिल होने के अधीन नहीं है, न ही कभी रहा है, जिस क्षेत्राधिकार में वे काम करते हैं।
- 10.1.5. IB अपने कार्यक्षेत्र में लागू सभी कानूनों, विनियमों और लाइसेंसिंग आवश्यकताओं का पूरी तरह से पालन करता है, जिसमें, जहाँ लागू हो, कोमोरोस, सेंट लूसिया या किसी अन्य उचित कार्यक्षेत्र में इंट्रोड्यूसिंग ब्रोकर के रूप में कार्य करने के लिए कोई भी लाइसेंसिंग आवश्यकताएं शामिल हैं।
- 10.1.6. IB ने इस अनुबंध की क्षतिपूर्ति और समाप्ति खंडों को पढ़ और समझ लिया है और उनका पालन करने के लिए सहमत है।
- 10.1.7. IB स्वीकार करता है और सहमत है कि पंजीकरण के दौरान बॉक्स पर टिक करना उनके इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर को निर्मित करता है और इस अनुबंध की वैध स्वीकृति के रूप में कार्य करता है।
- 10.1.8. IB यह प्रमाणित और घोषित करता है कि उन्होंने स्वतंत्र रूप से कंपनी के साथ संपर्क स्थापित किया और स्वेच्छा से इस अनुबंध में प्रवेश करने और उसे लागू करने में रुचि व्यक्त की। IB पुष्टि करता है कि उन्होंने पूरी तरह से अपनी पहल पर कंपनी से संपर्क किया और कंपनी या उसके प्रतिनिधियों द्वारा किसी भी अनुरोध, मार्केटिंग या प्रमोशन के बिना सहयोग शुरू किया।
11.प्रचार संबंधी सामग्री और अस्वीकरण
- 11.1. IB कंपनी की प्रचार सामग्री (जिसे आगे 'कंपनी की सामग्री' कहा जाएगा) का उपयोग गैर-विशेष आधार पर केवल अनुबंध की अवधि के दौरान और अनुबंध के अनुसार केवल प्रदर्शन या विज्ञापन के उद्देश्यों के लिए कर सकता है। IB स्वीकार करता है कि IB को प्रदान की गई कंपनी की कोई भी और सभी सामग्री और कोई भी डेरिवेटिव्स कॉपीराइट, पेटेंट और कंपनी के स्वामित्व वाले या लाइसेंस प्राप्त अन्य बौद्धिक संपदा अधिकारों द्वारा कवर किए गए हैं।
- 11.2. कंपनी की सामग्री का उपयोग विशेष रूप से कंपनी के फ़ायदे के लिए किया जाएगा। IB का कंपनी की सामग्री पर कोई अधिकार नहीं है। यदि IB कंपनी की सामग्रियों का उपयोग करना चाहता है, तो IB सहमती देता है कि:
- 11.2.1. IB ऐसी सामग्रियों के उपयोग के लिए कंपनी के दिशानिर्देशों का पालन करेगा
- 11.2.2. IB कभी भी ऐसी सामग्रियों के लिए कंपनी के अधिकारों की वैधता को चुनौती नहीं देगा
- 11.2.3. IB किसी भी क्षेत्राधिकार में कंपनी की सामग्रियों के किसी भी बौद्धिक संपदा अधिकार को पंजीकृत करवाने का प्रयास नहीं करेगा।
- 11.3. कंपनी की सामग्रियों के संबंध में प्रदान किए गए अधिकार या लाइसेंस इस अनुबंध में स्पष्ट रूप से दिए गए अधिकारों के अलावा, इसके तहत या इससे सम्बंधित नहीं समझे जाएँगे। ऐसे सभी अधिकार कंपनी और उसके लाइसेंसकर्ताओं के लिए स्पष्ट रूप से आरक्षित हैं।
- 11.4. यदि IB अपने या किसी अन्य IB द्वारा बनाई गई किसी भी प्रचार संबंधी सामग्री का उपयोग करना चाहता है (आगे इसे 'IB की सामग्री' कहा जाएगा), जिसमें विज्ञापन की सामग्री, लैंडिंग पेज, डोमेन, ईमेल शामिल हैं, लेकिन ये सीमित नहीं है, तो कंपनी के पास यह अधिकार होगा कि वह IB की सामग्रियों की समीक्षा का अनुरोध कर सकती है और कंपनी के स्वविवेक से IB की सामग्रियों में किसी भी संशोधन को पेश करने के लिए IB से अनुरोध कर सकती है। IB की सामग्रियों में उपयोग की जाने वाली सभी जानकारी नवीनीकृत और सत्यापित होनी चाहिए, जिसमें कंपनी के उत्पादों, अकाउंट के प्रकारों, प्लेटफॉर्म्स, प्रतियोगिताओं, शर्तों आदि से संबंधित जानकारी शामिल है।
- 11.5. IB यह स्वीकृति देता है कि सम्पूर्ण दस्तावेज़, जिसमें IB की सामग्री भी शामिल है, जिनमें किसी भी प्रकार का संशोधन, कोई भी रचना और विचार जोड़ा गया हो, लिखित सामग्री या अन्य संपदा, ठोस या अस्पष्ट दस्तावेज, इस समझौते के अंतर्गत IB के प्रदर्शन या उसके परिणामस्वरूप उत्पन्न होने वाली सेवाओं (आगे इसे 'कार्य' कहा जाएगा) को सभी उद्देश्यों के लिए कंपनी की संपदा माना जाएगा।
- 11.6. IB इस बात की सहमती देता है कि सभी कार्यों को 'पारिश्रमिक के लिए निर्मित कार्य' माना जाएगा और कंपनी को कॉपीराइट प्रावधानों के लिए कार्य का कर्ता-धर्ता माना जाएगा।
- 11.7. यदि किसी भी कार्य को पारिश्रमिक के लिए निर्मित नहीं समझा जाता है, तो IB इस प्रकार से सभी अधिकार, शीर्षक, स्वामित्व, और उसमें रुचि नियुक्त और हस्तांतरित करेगा, जो वर्तमान में ज्ञात या उसके बाद सुनिश्चित हो सकते हैं, लेकिन इसमें सभी कॉपीराइट अधिकार सीमित नहीं हैं, और इसमें कंपनी के उपयोग पर किसी भी प्रतिबंध के बिना दुनियाभर में कॉपीराइट सुरक्षित करने का अधिकार (और सभी नवीनीकरण, पुन:प्रकाशन, और उसका विस्तार) शामिल है।
- 11.8. कंपनी पुनःनिर्मिंत, संशोधित, अनुकूलित, डेरीवेटिव कार्यों की उत्पत्ति, वितरण, प्रदर्शन, लाइसेंस, नियुक्ति, हस्तांतरण, और/या अन्यथा कार्य और अन्य इकाईयों और डेरीवेटिव का इस्तेमाल कर सकती है, सम्पूर्ण या टुकड़ों में, सभी ज्ञात मीडिया के ज़रिये या इसके बाद विकसित होने वाले मीडिया के ज़रिये (किसी भी सोशल मीडिया वेबसाइटों या एप्लीकेशनों में किसी भी सीमा के बिना), दुनियाभर में, अनंत समय तक, रॉयल्टी के बिना, और किसी भी प्रकार के प्रतिबन्ध के बिना।
- 11.9. IB कंपनी के कॉपीराईटों, ब्रैंड, ट्रेडमार्क, ट्रेड ड्रेस, और पेटेंट के अधिकारों के स्वामित्व और वैधता की सहमती देता है, भले ही वह IB द्वारा बनाया या योगदान दिया गया है या नहीं।
- 11.10. IB यह स्पष्ट रूप से पुष्टि करता है और सहमती जताता है कि वह कार्य के किसी भी भाग का इस्तेमाल अनुबंध की अवधि के दौरान ही करेगा और अनुबंध में निर्धारित उद्देश्यों के अलावा नहीं करेगा, जिसमें शामिल हैं, अन्य मामलों के अलावा, IB के किसी भी सोशल नेटवर्क पर, और/या IB की किसी भी वाणिज्यिक और/या गैर-वाणिज्यिक गतिविधियों के लिए, जिसमें मार्केटिंग और विज्ञापन शामिल हैं।
- 11.11. IB यह प्रतिनिधित्व करता है और अधिकार देता है कि:
- 11.11.1. IB उच्चतम स्तर की व्यावसायिकता के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य करेगा और वैध, नैतिक और व्यवसायिक तरीके से व्यवहार करेगा
- 11.11.2. IB कंपनी के उत्पादों और सेवाओं को सच्चे और ईमानदार तरीके से पेश करेगा और किसी भी ऐसी गतिविधि या कार्रवाई में शामिल नहीं होगा, जो कंपनी की प्रतिष्ठा या उसके उत्पादों और सेवाओं की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँचा सकती हो
- 11.11.3. यहाँ प्रदान किए गए सभी कार्य IB के लिए नए और वास्तविक हैं और किसी भी तीसरे पक्ष के बौद्धिक संपदा अधिकारों, गोपनीयता अधिकारों या प्रचार अधिकारों का उल्लंघन नहीं करते
- 11.11.4. IB के पास इस अनुबंध में प्रवेश करने और उसे निष्पादित करने और यहाँ निर्देशित अधिकारों को प्रदान करने का पूर्ण और अप्रतिबंधित अधिकार और प्राधिकार है
- 11.11.5. IB ने इस अनुबंध के अंतर्गत सेवाएँ प्रदान करने में सभी लागू कानूनों, नियमों और शर्तों का पालन किया है और उनका पालन करेगा, जिसमें किसी भी सीमा के बिना कंपनी की नीतियाँ (जैसे गोपनीयता नीति और ट्रेडमार्क उपयोग नीति) शामिल हैं
- 11.11.6. इस अनुबंध की असंगता के साथ IB की कोई प्रतिबद्धता या दायित्व नहीं है
- 11.11.7. IB किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि में शामिल नहीं होगा, जिसमें अवैध सामग्री प्रदर्शित करना शामिल है, लेकिन यह सीमित नहीं है, जिससे कंपनी या उसके ब्रैंडों की प्रतिष्ठा पर विपरीत प्रभाव पड़ता हो। इसमें शामिल हैं, लेकिन सीमित नहीं हैं, जैसे कि निंदात्मक, अपमानजनक, अश्लील, दुर्व्यवहारपूर्ण, हिंसक, कट्टर, घृणा-उन्मुख, अवैध, पॉर्नोग्राफी, जुआ या बच्चों से संबंधित, या ऐसा करने वाली वेबसाइट से सम्बंधित
- 11.11.8. IB कंपनी से पूर्व लिखित सहमति के बिना कंपनी के किसी भी प्रतिस्पर्धी को सेवाएँ प्रदान नहीं करेगा
- 11.11.9. IB कंपनी के उत्पादों का अनचाही या स्पैम ईमेलों के ज़रिये प्रचार नहीं करेगा, मुख्य रूप से बड़े समूह को भेजी जाने वाली इमेल्स, जिसमें शामिल हैं, लेकिन सीमित नहीं हैं, जैसे कि बल्क ईमेल और सोशल मीडिया पर भेजे जाने वाले पोस्ट/संदेश।
- 11.12. IB वेबसाइटों, लैंडिंग पेजों, सोशल नेटवर्क पेजों और अन्य ट्रैफिक स्रोतों पर निम्नलिखित डिस्क्लेमर पोस्ट करेगा, जिन्हें IB कंपनी की सेवाओं के प्रचार के लिए इस्तेमाल करेगा:
- 11.12.1. ‘इस पेज का मालिकाना अधिकार और इसका संचालन Elev8 के आधिकारिक IB के पास है’।
- 11.13. कंपनी कभी-कभी डिस्क्लेमर के शब्दों में संशोधन कर सकती है और उसी प्रकार से IB को सूचित कर सकती है। ऐसी अधिसूचना प्राप्त होने पर, IB पोस्ट किए गए डिस्क्लेमर के शब्दों में उसी प्रकार से संशोधन करेगा।
12. समाप्ति
- 12.1. कोई भी पार्टी किसी भी समय, बिना किसी कारण के, दूसरी पार्टी को समाप्ति का तीस (30) दिन का लिखित नोटिस देकर इस अनुबंध को समाप्त कर सकती है।
- 12.2. कंपनी यहाँ निर्धारित किसी भी शर्त के भौतिक उल्लंघन के लिए इस अनुबंध को तुरंत समाप्त करने का अधिकार सुरक्षित रखती है।
- 12.3. समाप्ति नोटिस प्राप्त होने पर:
- 12.3.1. इंट्रोड्यूसिंग ब्रोकर कंपनी की ओर से सभी मार्केटिंग, प्रचार और रेफ़रल गतिविधियों को तुरंत बंद कर देगा।
- 12.3.2. कंपनी इस अनुबंध की शर्तों और नियमों के तहत, समाप्ति की प्रभावी तिथि से पहले रेफ़र किए गए ग्राहकों के लिए इंट्रोड्यूसिंग ब्रोकर को देय किसी भी बकाया कमीशन या शुल्क का भुगतान करेगी।
- 12.3.3. दोनों पार्टी सुचारू परिवर्तन सुनिश्चित करने तथा लंबित मामलों को सुलझाने के लिए सद्भावपूर्वक सहयोग करेंगी।
- 12.4. इस अनुबंध के निम्नलिखित प्रावधान समाप्ति के बाद भी लागू रहेंगे:
- 12.4.1. बकाया कमीशन या शुल्क के भुगतान से संबंधित कोई भी दायित्व
- 12.4.2. गोपनीयता दायित्व
- 12.4.3. किसी भी क्षतिपूर्ति या दायित्व के प्रावधान।
- 12.5. इस अनुबंध का समाप्त होना समाप्ति की प्रभावी तिथि से पहले पार्टीज़ के अधिकार या दायित्व को प्रभावित नहीं करेगा।
- 12.6. समाप्ति पर, इंट्रोड्यूसिंग ब्रोकर कंपनी से संबंधित सभी गोपनीय जानकारी, मार्केटिंग सामग्री और अन्य संपत्ति को तुरंत नष्ट कर देगा।
- 12.7. इस खंड के अनुसार इस अनुबंध की समाप्ति से उत्पन्न होने वाली किसी भी क्षति, हानि या खर्च के लिए कोई भी पार्टी दूसरी पार्टी के प्रति उत्तरदायी नहीं होगी।
13. अन्य बातें
- 13.1. अनुबंध में लिखित अधिसूचना संचार के निम्नलिखित तरीकों को दर्शाती है:
- 13.1.1. ईमेल
- 13.1.2. कंपनी की वेबसाइट पर कंपनी न्यूज़ पेज।
- 13.2. IB यह सहमती देता है कि कंपनी IB को न्यूज़लैटर, इमेल्स, और प्रस्ताव भेजने हेतु IB की संपर्क जानकारी का इस्तेमाल कर सकती है, जैसे कि उसका पता, ईमेल, और अन्य निजी जानकारी।
- 13.3. किसी भी प्रकार का पत्र-व्यवहार (डाक्यूमेंट्स, अधिसूचनाएँ, पुष्टिकरण, विवरण, या अन्य समान चीज़ें) IB द्वारा प्राप्त माना जाएगा:
- 13.3.1. ईमेल के ज़रिये भेजने के एक घंटे बाद
- 13.3.2. कंपनी की वेबसाइट पर कंपनी न्यूज़ पेज के अंतर्गत घोषणा पोस्ट किए जाने के एक घंटे बाद
- 13.4. IB बिना किसी शर्त के और सभी परिस्थितियों में, बिना किसी आपत्ति के, खुद से कार्य करेगा। कंपनी के नाम के अंतर्गत किसी भी प्रकार का बिज़नेस चलाना इस अनुबंध का उल्लंघन है। ऐसा करना तुरंत ही अनुबंध को निलंबित कर देगा और IB को भुगतान की जाने वाली किसी भी प्रकार की कमीशन को भी रद्द कर दिया जाएगा।
- 13.5. यदि पाठक इस अनुबंध की शर्तों को मानने के लिए सहमत नहीं है, तो कृपया किसी भी प्रकार से कंपनी की सेवाओं का इस्तेमाल करने, उन्हें आज़माने या उन्हें एक्सेस करने की कोशिश न करें।
- 13.6. यह अनुबंध अंग्रेजी भाषा में तैयार किया गया है। इस अनुबंध के अंग्रेजी संस्करण और किसी भी प्रकार के अनुवाद के बीच में पायी जाने वाली विसंगतियों की स्थिति में अंग्रेजी भाषा का संस्करण ही मान्य रहेगा।
- 13.7. विवाद का समाधान। उत्पन्न होने वाला किसी भी प्रकार का विवाद, तकरार या दावा, इस अनुबंध के अंतर्गत या इससे बाहर, और इस अनुबंध के आगामी संशोधन, जिनमें शामिल हैं, लेकिन सीमित नहीं हैं, जैसे कि इसका गठन, वैधता, बाध्यकारी प्रभाव, व्याख्या, प्रदर्शन, उल्लंघन या समाप्ति, और साथ ही गैर-संविदात्मक दावे, ये सभी पार्टीज़ द्वारा परस्पर बातचीत के ज़रिए सुलझाए जाएँगे। यदि किसी पार्टी द्वारा समझौता वार्ता की शुरुआत करने के दो हफ़्तों के भीतर पार्टीज़ समझौता वार्ता के किसी नतीजे पर पहुँचने में नाकाम रहती हैं, तो कोई भी पार्टी अंतिम अदायगी के लिए कोमोरोस के स्थानीय न्यायालय में दावे को प्रस्तुत कर सकती है।
- 13.8. शासकीय कानून। इस अनुबंध, और इसके अंतर्गत या इससे बाहर कोई भी विवाद, मतभेद, कार्यवाही या दावा या उसका गठन (गैर-संविदात्मक विवाद या दावे) कोमोरोस के कानून के अनुसार शासित और गठित किया जाएगा।
- 13.9. कोई छूट नहीं: इस अनुबंध में दिए गए किसी भी अधिकार को प्रयोग में लाने की छूट या विफलता किसी अन्य अधिकार या उपाय की छूट नहीं मानी जाएगी, जिसकी वह पार्टी हकदार हो सकती है।
- 13.10. अलगाव्यता: यदि इस अनुबंध का कोई प्रावधान अवैध, अव्यवहार्य या अमल में लाने योग्य नहीं है, तो इस अनुबंध का शेष भाग पूरी तरह लागू रहेगा।